Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:बिजनौर में कई गंभीर घायल, तमंचा लहराने का VIDEO, मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर कोतवाली शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा में होली के दिन गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें मारपीट और एक युवक को तमंचा लहराते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के काजीपाड़ा मोहल्ले की है। एक ही समुदाय के दो पड़ोसियों के बीच डीजे पर गाना बजाने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बड़े विवाद और मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में आकाश पुत्र कुमारपाल, ऋतिक पुत्र कुमारपाल और भगवत पुत्र कुलवा सिंह घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। कुमारपाल पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। घटना से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में मारपीट और हंगामा साफ देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में छत पर खड़े एक युवक के हाथ में तमंचा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि काजीपाड़ा इलाके में गाना बजाने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि एक पक्ष की सूचना के आधार पर एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया
    Next Article
    बलिया में होली पर दो गुटों में पत्थरबाजी का VIDEO:ई-रिक्शा का शीशा टूटा, पुलिस ने दोनो पक्षों को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment