Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में होली पर दो गुटों में पत्थरबाजी का VIDEO:ई-रिक्शा का शीशा टूटा, पुलिस ने दोनो पक्षों को हिरासत में लिया

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में होली के दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपूत नेवरी मोहल्ले में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब अभय पटेल और शिव गुप्ता (निवासी बेदुवा बांध, बिचला घाट, बलिया) मोटरसाइकिल से राजपूत नेवरी गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी राजपूत नेवरी निवासी इकबाल, अब्दुल्ला और परवेज रशीद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष की मोटरसाइकिल की टंकी पर पत्थर और ईंटों से हमला किया। इस दौरान मौके पर खड़ी एक ई-रिक्शा का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों ओर से पत्थरबाजी की जा रही है। वीडियो के एक हिस्से में करीब एक दर्जन से अधिक युवक लाठी-डंडों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर चार-पांच युवक मौजूद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:बिजनौर में कई गंभीर घायल, तमंचा लहराने का VIDEO, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सुल्तानपुर में एनेस्थीसिया ओवरडोज से मरीज की मौत:पथरी की सर्जरी के दौरान दिया गया इंजेक्शन, मौत होते ही कर दिया रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment