Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली मिलन में महिला से मारपीट, अभद्रता:बुलंदशहर में पड़ोसियों के विवाद में कई घायल, धमकी देकर फरार हुए

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में होली मिलन समारोह के दौरान पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप है, जिसमें महिला सहित उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 4 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे हुई। पीड़िता के घर पर परिवार के सदस्य होली मिलन के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसे जबरन घर के अंदर खींच लिया। इसके बाद उसके साथ अभद्रता की गई और मारपीट की गई। परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। पीड़िता के बेटे को भी गंभीर रूप से पीटा गया और उसे जान से मारने की कोशिश की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी उनके परिवार के साथ विवाद कर चुके हैं और उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, गांव में तनाव:फाग कार्यक्रम के बीच अचानक बिगड़ी तबीयत, पुलिस बल तैनात
    Next Article
    फर्रूखाबाद में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:बेटा-दामाद गंभीर रूप से घायल, बाइक के उड़े परखच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment