Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर 11 स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज होकर गुजरेंगी:दक्षिण भारत, मुंबई और दिल्ली रूट के यात्रियों को होगा फायदा

    12 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों का लाभ प्रयागराज और आसपास के यात्रियों को भी मिलेगा। कई ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर गुजरेंगी। इसमें सबसे प्रमुख गाड़ी 06563/06564 यशवंतपुर–धनबाद स्पेशल है, जो 21 फरवरी से 25 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर संचालित होगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहरेगी, जिससे दक्षिण भारत से आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी तरह 09343/09344 डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल भी प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी। वहीं 09025/09026 वलसाड–दानापुर स्पेशल और 09189/09190 मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल जैसी ट्रेनें भी प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके अलावा, 5 मार्च से 15 मार्च 2026 तक 03293/03294 पटना–नई दिल्ली स्पेशल का दैनिक संचालन होगा, जो पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और सूबेदारगंज होकर चलेगी। वहीं 03639/03640 धनबाद–शकूरबस्ती स्पेशल प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव के साथ चलेगी। रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि और समय की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें। होली के अवसर पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से प्रयागराज सहित पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सड़क चौड़ीकरण की होगी जांच:राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के दौरान बनी थी, गुणवत्ता पर उठे सवाल; एलडीए ने बनाई जांच कमेटी
    Next Article
    नाम पूछकर माथे पर गोली मारने वाले सगे भाई गिरफ्तार:लखनऊ में पूर्व अधिकारी ने मां की गाली दी थी, बदला लेने के लिए फायर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment