Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाम पूछकर माथे पर गोली मारने वाले सगे भाई गिरफ्तार:लखनऊ में पूर्व अधिकारी ने मां की गाली दी थी, बदला लेने के लिए फायर किया

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी का नाम पूछकर उनके माथे पर दो सगे भाइयों ने गोली मारी थी। गुरुवार को दोनों गिरफ्तार हो गए। दोनों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो HF डीलक्स बाइक (UP 36R 8262) बरामद हुई है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों भाइयों की 28 नवंबर 2025 को अर्जुनगंज के पास क्लाउड किचन संचालक, एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी अवधेश पाठक से कहासुनी हो गई थी। उस दिन ओवरटेक को लेकर आरोपी छोटे भाई अमित को गाली-गलौज और थप्पड़ मारे गए। दिवंगत मां को गाली दी गई जिससे वह अपमानित महसूस कर रहा था। तभी से बदला लेने का फैसला किया था। कार में बैठने से पहले बातों में उलझाया प्लानिंग के तहत, 30 जनवरी 2026 की रात दोनों भाई शॉपिंग स्क्वायर अंसल पहुंचे। पुलिस के अनुसार, जब अवधेश पाठक अपनी कार में बैठने जा रहे थे, तब बड़े भाई दुर्गेश ने उन्हें बातों में उलझाया। इसी बीच, अमित ने पास आकर तमंचा निकाला और अवधेश के माथे पर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सुल्तानपुर रोड के रास्ते अमेठी भाग गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (दक्षिणी) ने आठ टीमों का गठन किया। पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर लगभग 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लंबी जांच के बाद, 19 फरवरी की रात 12:45 बजे झिलझिलापुरवा इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी अवधेश संतकबीरनगर के हावपुर गड़ारी थाना बखिरा के रहने वाले हैं। अमित पॉलिटिकल साइंस से ग्रैजुएट है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित मिश्रा (24) और उसके बड़े भाई दुर्गेश (31) के रूप में हुई है। अमित ने बीए ऑनर्स (पॉलिटिकल साइंस) किया है और ऑनलाइन सब्जी-फल का कारोबार करता था, जबकि दुर्गेश खेती करता है। पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मां की गाली से गुस्सा आया था पुलिस पूछताछ में अमित ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान अवधेश पाठक ने उनकी मां को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की और उसे थप्पड़ भी मारे। आरोपी की मां की वर्ष 2020 में हत्या हो चुकी थी, जिससे वह पहले ही मानसिक रूप से आहत था। ऐसे में कथित ‘मां की गाली’ की बात उसने दिल पर ले ली। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसी दिन उसने मन ही मन बदला लेने की ठान ली थी। करीब दो महीने तक मौका तलाशता रहा और 30 जनवरी 2026 की रात शॉपिंग स्क्वायर अंसल में अपने बड़े भाई के साथ मिलकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दे डाला। अलीगढ़ से खरीदा था तमंचा पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अमित मिश्रा ने बीए की पढ़ाई अलीगढ़ में की थी। वहीं पढ़ाई के दौरान उसने अपने एक दोस्त के माध्यम से तमंचा खरीदा था। बताया जा रहा है कि मां की हत्या की घटना के बाद वह मानसिक रूप से आक्रोशित रहने लगा था और उसी दौरान उसने यह 315 बोर का तमंचा हासिल किया। तब से वह इसे अपने पास रखकर चलता था। इसी तमंचे का इस्तेमाल उसने क्लाउड किचन संचालक पर जानलेवा फायरिंग में किया। पुलिस ने गिरफ्तार करते समय आरोपी के कब्जे से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद कर लिया। नाले में मिला था मां का शव आरोपी अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सेमरा के रहने वाले हैं। उनकी 52 वर्षीय मां सुशीला मिश्रा का शव 22 सितंबर 2020 को सुल्तानपुर में एचएएल गेट के पास नाले में पड़ा मिला था। वह अपने बच्चों के साथ मुंशीगंज बाजार में किराये के मकान में रहती थीं। परिजनों के मुताबिक, 22 सितंबर को वह सुल्तानपुर गई थीं और लौटते समय फोन पर बच्चों को घर आने की सूचना दी थी। लेकिन देर शाम तक जब वह नहीं पहुंचीं तो बच्चों की चिंता बढ़ गई। कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने सुलतानपुर नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में एचएएल गेट के पास नाले में उनका शव बरामद हुआ था।इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया था और आरोपी अमित मिश्रा भी उसी सदमे से उबर नहीं पाया था। --------------------------- संबंधित खबर पढ़िए… लखनऊ में नाम पूछकर माथे पर मारी गोली : एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी पर बदमाशों का हमला, बोले- यही है मारो; पत्नी अस्पताल लेकर पहुंचीं लखनऊ में दो बदमाशों ने एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी के माथे पर गोली मार दी। वह पत्नी के साथ अपने रेस्टोरेंट में थे। रात करीब 10 बजे वह रेस्टोरेंट बंद करने लगे। यहां का कुछ सामान रखने अपनी कार तक गए। वहां दौड़कर आए दो लोगों ने उनका नाम पूछा। इस पर उन्होंने पलटकर देखा। उनके पलटकर देखते ही दो में से एक बदमाश ने कहा- यही है मारो। इतना सुनते ही दूसरे वाले ने फायर कर दिया। गोली रिटायर्ड अधिकारी की दाहिनी आंख के ऊपर माथे पर लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़े और बदमाश वहां से भाग गए। मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शॉपिंग स्क्वायर-2 कॉम्प्लेक्स का है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर 11 स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज होकर गुजरेंगी:दक्षिण भारत, मुंबई और दिल्ली रूट के यात्रियों को होगा फायदा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में नाले का निर्माण शुरू:खुदाई के बाद खुला पड़ा था भूमिगत नाला, राहगीर गिरकर हो थे चोटिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment