Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप:बुलंदशहर में खनन माफिया ने कार से उठाया; जंगल में छोड़कर भागा

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में होली पर मेला घूमने आई 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। खनन माफिया ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को उठा लिया। फिर कार में डालकर उसे 8 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। उसके पीछे दूसरी कार से 2 और साथी वहां पहुंचे। फिर चारों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से रेप किया। छात्रा के बेहोश होने पर उसे बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर भाग गए। घरवाले छात्रा को ढूंढते हुए जब जंगल पहुंचे, तो वह बेहोश पड़ी मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। होश आने पर भी वह किसी से बात नहीं कर रही। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा गहरे सदमे में है। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। घरवालों ने 4 मार्च को ही पुलिस को खनन माफिया समेत चारों आरोपियों के बारे में बताया। एक आरोपी छात्रा के गांव का ही रहने वाला है। लेकिन, 12 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इस पर गुरुवार सुबह छात्रा के पिता समेत अन्य गांववाले थाने में हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला चोला थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला सिखेड़ा गांव की रहने वाली 17 साल लड़की 12वीं की छात्रा है। उसके पिता किसान और मां गृहिणी है। एक बड़ा भाई भी है, जो ग्रेजुएशन कर रहा। छात्रा होली के दिन (बुधवार) अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर पचौता गांव में लगा मेला देखने गई थी। छात्रा के साथ उसकी भाभी और ताई भी थीं। शाम के समय छात्रा अचानक उन लोगों से से बिछड़ गई। जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो भाभी और ताई ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली, तो पुलिस को सूचना दी। छात्रा के पिता ने बताया- रात करीब 8 बजे हम लोग बेटी को खोजते हुए जंगल पहुंचे। वहां वह हमें बेहोशी की हालत में झाड़ियों के पास पड़ी मिली। हम लोग पुलिस को सूचना देकर बेटी को अस्पताल ले गए। होश आने पर उसने आपबीती बताई। हमने पुलिस को उसी समय पूरी बात बताकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस को लिखित शिकायत दी। तब सुबह साढ़े 9 बजे FIR दर्ज की गई। FIR के बाद भी गिरफ्तार नहीं करने पर हंगामा एफआईआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। इस पर परिवार ने थाने पर सुबह 11 बजे हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी खनन माफिया सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने 3 अन्य साथियों प्रिंस यादव, दीपांशु यादव और एक अन्य का नाम बताया। पुलिस ने एक घंटे के अंदर उन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पिता का आरोप- पुलिस ने आरोपियों के साथ रिश्तेदार जैसा व्यवहार किया छात्रा के पिता ने बताया- मेरी बेटी ने खनन माफिया सुनील यादव को पहचान लिया था। वह हमारे गांव के पास का ही रहने वाला है। हम लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन, थाने में रिश्तेदार की तरह ट्रीटमेंट दिया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने आरोपियों को हवालात में डालने की जगह कुर्सी पर बैठाया। चाचा ने कहा- मुंह दबाकर ले गए छात्रा के चाचा ने बताया- पचौता गांव में लगे मेले में बच्ची गई थी। वहीं से दो लड़के जबरदस्ती उसे मुंह दबाकर गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ 4 लोगों ने दरिंदगी की है। पुलिस ने 3 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन, कार्रवाई करने में ढिलाई बरती। पिता ने सीएम योगी से दरिंदों का एनकाउंटर कराने की मांग की है। उन्होंने कहा- आज हमारी बच्ची के साथ हुआ, वो कल किसी और की बच्ची के साथ नहीं हो। इसलिए दरिंदों का सीधे एनकाउंटर हो। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। सुनील यादव पर खनन के और भी कई मामले दर्ज हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव बोले- गो-माता को खरोंच पहुंचाने की किसकी औकात: काशी में कहा- शंकराचार्य हमारे भगवान; अखिलेश से बड़ा ढोंगी नहीं देखा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गोहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- यूपी में अब कानून का राज है। गो माता के प्रति देश-प्रदेश की सरकार आस्था रखती है। किसी भी अपराधी या हत्यारे की इतनी हैसियत नहीं कि वह गौ माता को नुकसान पहुंचा सके। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को केशव ने ढोंगी बताया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में वोटिंग खत्म, 3 बजे तक 40% वोटिंग:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल समाप्त; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला
    Next Article
    झांसी में लट्ठमार होली, महिलाओं ने बरसाए लट्ठ:खातीबाबा मंदिर के बाहर 50 फीट ऊंचे खंभे पर बंधी पोटली, खोलने की कोशिश करते पुरुष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment