Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर अमेठी में ड्रोन से निगरानी:जिला 4 जोन, 25 सेक्टर में बंटा; 1500 पुलिसकर्मी तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने अराजकतत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रणनीति बनाई है। प्रमुख कस्बों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। जिले में देर रात 2048 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। रंगोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को चार जोन, 25 सेक्टर और 66 सब-सेक्टर में बांटा गया है। होली के दिन 13 स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। पुलिस ने 93 संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त बल तैनात करने की तैयारी की है। प्रत्येक जोन में त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) की एक टीम तैनात रहेगी, ताकि किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। ड्रोन से हर गली-मोहल्ले पर नजर रखी जाएगी, जिससे भीड़ में छिपकर हुड़दंग करने वालों की पहचान आसानी से हो सके। संबंधित थाना प्रभारी और अतिरिक्त निरीक्षक को अपने-अपने जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कुल 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें 28 इंस्पेक्टर, 220 सब-इंस्पेक्टर, 1,220 मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक कंपनी पीएसी भी जिले में तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि होली भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। उन्होंने चेतावनी दी कि बाइक से स्टंट करने, शराब के नशे में उत्पात मचाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अराजकता या अफवाह फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में होलिका दहन, एसपी ने की पूजा:पुलिस लाइन समेत कई स्थानों पर विधि-विधान से जलाई गई होलिका
    Next Article
    संतकबीर नगर में छोटी होली पर होलिका दहन की धूम:भद्रा काल खत्म, गली-मोहल्लों में होलिका की लपटें उड़ीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment