Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में होलिका दहन, एसपी ने की पूजा:पुलिस लाइन समेत कई स्थानों पर विधि-विधान से जलाई गई होलिका

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में सोमवार देर रात विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह होलिका जलाई गईं। होलिका दहन के लिए कई दिनों से लकड़ियां और झाड़ियां एकत्रित की जा रही थीं। बच्चों और युवाओं की टोलियों ने घर-घर जाकर चंदा भी इकट्ठा किया। देर रात शुभ मुहूर्त में लोगों ने पूजन कर होलिका जलाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा की। परंपरा अनुसार, होलिका की अग्नि से घरों में बनाए गए बरुला जलाए गए और गेहूं की बालियों को सेंककर घरों में रखा गया। देखें, 3 तस्वीरें… पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। शहर के महावीरपुरा, चौबयाना, बजरिया, बड़ापुरा, लक्ष्मीपुरा, चंडीमंदिर, पुराना सूचना केंद्र, वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन द्वितीय में तलैया मैदान, तालाबपुरा में रामलीला मैदान और चांदमारी सहित अनेक स्थानों पर भी होलिका दहन किया गया। मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण अब बुधवार को होली खेली जाएगी। लोग होलिका की अग्नि को घरों में लाकर चूल्हे प्रज्ज्वलित करेंगे, बाटियां सेकेंगे और भगवान को भोग लगाएंगे। बुधवार को हुरियारे जमकर कीचड़ और रंगों से होली खेलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शव से 5 फीट की दूरी पर पलटी मिली बाइक:मैनपुरी में युवक की मौत, होली की खुशियां मातम में बदलीं
    Next Article
    होली पर अमेठी में ड्रोन से निगरानी:जिला 4 जोन, 25 सेक्टर में बंटा; 1500 पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment