Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर जहर का खेल, खाद्य विभाग का डंडा:मैनपुरी में त्यौहार पर बिक रहे थे थे मरे कीड़ों से दूषित छैने

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के मद्देनजर मैनपुरी में मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। करहल चौराहा स्थित विभिन्न दुकानों पर सघन निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं। जांच टीम ने स्टेशन के सामने एक मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। यहां लगभग 20 किलो दूषित छैना मिला, जिसकी कीमत करीब 4000 रुपये बताई गई। छैने के डिब्बे में मरे हुए कीड़े पाए गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। टीम ने दूषित छैने को नष्ट करने के निर्देश दिए और खोये का एक नमूना जांच के लिए संग्रहीत किया। देखें कीड़े पड़े रसगुल्ले की तस्वीरें इससे पहले, एक अन्य दुकान पर लगभग 10 किलो दूषित चटनी, जिसकी कीमत करीब 2000 रुपये थी, मौके पर ही विनष्ट कराई गई। अभियान के तहत रठेरा स्थित शैलेंद्र किराना स्टोर पर भी कार्रवाई हुई, जहां बिक्री के लिए रखे लगभग 210 पैकेट एक्सपायरी डेट की नमकीन (कीमत करीब 1000 रुपये) नष्ट कराई गई। वहीं, रजत राज कोल्ड ड्रिंक्स पर 22 बोतल एक्सपायर्ड थम्सअप (कीमत लगभग 440 रुपये) को भी नष्ट कराया गया। सभी दुकानों पर सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की गई। व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावट और एक्सपायरी उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड:पांच दिन पहले ही नए मकान का गृह प्रवेश हुआ था, पत्नी से कहासुनी के बाद दी जान
    Next Article
    GST चोरी गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार:19 राज्यों में 1221 बोगस फर्मों से करोड़ों की ठगी, 2 लाख की नगदी, 3 लैपटॉप और कार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment