Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली-रमजान के चलते अयोध्या पुलिस अलर्ट:मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर कड़ी नजर, होलिका दहन स्थलों का सत्यापन होगा

    5 hours ago

    1

    0

    होली और रमजान का महीना एक साथ पड़ने के कारण कानून व्यवस्था बनाए रखना अयोध्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। दोनों समुदायों के पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हों, इसके लिए पुलिस बल के साथ-साथ खुफिया टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अति संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने पूर्व में उपद्रवों में शामिल रहे असामाजिक तत्वों को अपनी निगरानी में ले लिया है। होली का मुख्य पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू होकर एक महीने तक चलेगा। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। होली से पहले क्षेत्र की मस्जिदों सहित सभी धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पीस कमेटियों की बैठकें शुरू करने को कहा गया है। पुलिस को होलिका दहन स्थलों का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी क्षेत्र में होली से पहले या बाद में जुलूस निकालने की परंपरा है, तो उसके पूर्व के रूट और वर्तमान स्थिति की जांच की जाएगी। कोई भी नया रूट या नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस अधिकारी पैदल गश्त कर रूटों का निरीक्षण करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेउना में बलवा का वांछित आरोपी गिरफ्तार:कई दिनों से फरार था, घर आते ही पुलिस ने दबोचा
    Next Article
    कानपुर एक्सप्रेसवे से बैंक मैनेजर की गाड़ी पर गिरा पाइप:पिचक गई कार, मैनेजर बचीं; 30 फीट ऊंचाई से भरे हुए पानी के साथ गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment