Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैलट में आयुष्मान की फर्जी मुहर लगाकर मरीजों से वसूली:दो संविदाकर्मियों की नौकरी गई, एक पूर्व छात्र भी शामिल था

    15 hours ago

    4

    0

    कानपुर के हैलट अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर मरीजों से ठगी के मामले में अस्पताल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। निशुल्क जांच और शुल्क में छूट दिलाने का झांसा देकर मरीजों से रकम वसूलने के खेल में पैथोलॉजी विभाग के दो संविदाकर्मियों की भूमिका सामने आई है। जांच में संलिप्तता की पुष्टि होने पर शशांक और अनिकेत की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, फर्जी मुहरों के जरिए ठगी में पकड़े गए डीएमएलटी के पूर्व छात्र को स्वरूप नगर पुलिस के हवाले किया गया है। फर्जी आयुष्मान मुहर लगाकर वसूलते थे रकम प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि आरोपी मरीजों के जांच पर्चों पर आयुष्मान योजना की फर्जी मुहर लगाकर निशुल्क जांच कराने का दावा करते थे। इसके बदले मरीजों से कम रकम वसूलकर आपस में बांट लेते थे। एक मरीज के तीमारदार ने इसकी लिखित शिकायत की थी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने संबंधित युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह डीएमएलटी पाठ्यक्रम के 2023-24 बैच का पूर्व छात्र है। पूर्व छात्र ने खोली संविदाकर्मियों की भूमिका पूछताछ में पूर्व छात्र ने बताया कि पैथोलॉजी काउंटर पर तैनात संविदाकर्मी शशांक और अनिकेत ने ही उसे फर्जी आयुष्मान मुहरें बनवाने के लिए कहा था। उन्होंने इस काम के लिए जरूरी जानकारी और प्रक्रिया भी उपलब्ध कराई थी। इसके बाद प्राचार्य डॉ. संजय काला ने जांच टीम गठित की। जांच में दोनों कर्मचारियों की संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। स्वरूप नगर पुलिस को सौंपी शिकायत मामले में सीएमएस डॉ. दीपक आनंद की ओर से स्वरूप नगर चौकी में तहरीर दी गई है। पकड़े गए पूर्व छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में अलंकार अग्निहोत्री बोले-भाजपा ने कई गलत फैसले लिए:बच्चों का भविष्य बर्बाद किया, दम है तो मुझे बर्खास्त करे
    Next Article
    KGMU में HIV मरीज ने लगाया अभद्रता का आरोप:बोला- संक्रमण के डर से मास्क लगाने को कहा, ART की सिर्फ 14 गोलियां दीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment