Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेलट PGI में एडमिट पारुल-आयुष की हालत में सुधार:डॉक्टर बोले- दिन में मूंग की दाल का पानी पिया, अच्छे इलाज के लिए रेफ़र लखनऊ करेंगे रैफर

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाने आई पारुल तोमर की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अब किडनी डोनेटर आयुष का इन्फेक्शन भी कम हो रहा है। लेकिन हमारे यहां ट्रांसप्लांट के बाद जिस ICU की जरूरत होती है, वो नहीं है। हमने इनको रैफर करने के लिए पत्र लिखा है। अब इनको डाइट में लिक्विड डाइट दी जा रही है। आखिर आयुष और पारुल का आज का दिन कैसा रहा ये जानने के लिए हमने GSVM के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला से बातचीत की। पारुल की हालत में हो रही सुधार किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के लिए मुजफ्फरनगर की रहने वाली पारुल तोमर कानपुर के कल्याणपुर आई थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे रैकेट को पकड़ा था। सोमवार की रात करीब दस बजे पुलिस ने हेलट स्थित PGI के ICU में एडमिट कराया था। मंगलवार को पारुल की हेल्थ बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद आज पारुल का हीमोग्लोबिन बढ़ा है। इसके साथ ही आज मूंग की दाल और दलिया का लिक्विड दिया गया। अब पारुल की हालत में सुधार हो रही है। पारुल मेरठ की रहने वाली है। इसके पति 8 वीं तक का मेरठ में स्कूल चलाते है। इनके परिवार मे पति के अलावा दो बच्चे हैं। आयुष का इनफ़क्शन कम हो रहा आयुष चौधरी MBA का स्टूडेंट है। जबकि बिहार के समस्तीपुर का मूल निवासी है। आयुष को किडनी रैकेट के दलाल शिवम अग्रवाल ने ब्रेन वॉश करके कल्याणपुर निजी अस्पताल में उसकी एक किडनी निकाली गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आयुष को PGI में सोमवार की रात 10 बजे उसे एडमिट कराया गया था। हालांकि मंगलवार की रात में आयुष घाव में इन्फेक्शन बढ़ने लगा था। जिसके बाद आज आयुष की हालत में सुधार हुआ है। आज आयुष को डाइट में दलिया और मूंग की दाल का पानी दिया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया पहले से अब तबीयत में सुधार हो रहा है। लखनऊ रेफ़र किये जाएंगे मरीज मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला ने बताया दोनों मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है;। चूंकि हमारे यहां किडनी से रिलेटेड कोई इलाज नहीं है, एक्सपर्ट डॉक्टर नहीं है। इस लिए हमने CMO के माध्यम से लखनऊ के KGMC, SGPGI और RMLH में भर्ती करवाने के लिए पत्र लिखा है। जिससे दोनों मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। उम्मीद है, जल्द ही इनको लखनऊ शिफ्ट किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में गेहूं के खेत में मिला नरकंकाल:10-15 दिन पुराना होने की आशंका, डीएनए से शिनाख्त होगी
    Next Article
    मथुरा में हाईटेक निगरानी शुरू:70 स्थानों पर 280 ANPR कैमरे, वाहनों की हर गतिविधि पर नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment