Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में हाईटेक निगरानी शुरू:70 स्थानों पर 280 ANPR कैमरे, वाहनों की हर गतिविधि पर नजर

    5 hours ago

    2

    0

    मथुरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन में स्थापित एकीकृत उच्च तकनीक नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत भी मौजूद रहे। यह व्यवस्था Vacmet India Limited की सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई है। इसके तहत जिले की सीमाओं, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर 48 स्थानों पर 192 स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं। पहले से स्थापित 22 स्थानों के 88 कैमरों को जोड़कर अब कुल 70 स्थान निगरानी प्रणाली के दायरे में आ गए हैं। एकीकृत नियंत्रण कक्ष पूरी तरह संचालित हो चुका है। कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट पढ़कर डेटा सुरक्षित करते हैं, जिससे किसी भी वाहन की आवाजाही का रिकॉर्ड आसानी से मिल सकेगा। वाहन के रंग, कंपनी और मॉडल के आधार पर भी खोज की सुविधा उपलब्ध है। पुलिस के अनुसार इन कैमरों से चोरी के वाहनों की पहचान, दुर्घटना के बाद फरार वाहनों की तलाश और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी में मदद मिलेगी। साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति की पूर्व जानकारी मिलने से श्रद्धालुओं और आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाया जा सकेगा। उच्च गुणवत्ता वाले ये कैमरे दिन-रात और हर मौसम में काम करने में सक्षम हैं तथा लगभग दो महीने तक का डेटा सुरक्षित रख सकते हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था से जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेलट PGI में एडमिट पारुल-आयुष की हालत में सुधार:डॉक्टर बोले- दिन में मूंग की दाल का पानी पिया, अच्छे इलाज के लिए रेफ़र लखनऊ करेंगे रैफर
    Next Article
    सहारनपुर में स्कूली वाहनों पर सख्ती:15 अप्रैल तक फिटनेस जांच अनिवार्य, पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment