Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल के 3 जिलों में हीटवेव:ऊना का पारा 41.1॰C पहुंचा, कल गर्मी से राहत के आसार; 29 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

    19 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज हीटवेव महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार- कांगड़ा के धर्मशाला, ऊना और कुल्लू के भुंतर में दोपहर के वक्त हीटवेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना का अधिकतम तापमान आज नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन है। ऊना का आज तक का अप्रैल महीने का रिकॉर्ड टैम्परेचर 30 अप्रैल 2022 को 43.2 डिग्री सेल्सियस है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। कांगड़ा का पारा भी 8 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 37.2 डिग्री, सुंदरनगर का 36, डिग्री, मंडी का 36.2 डिग्री और बरठी का पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कल 4 जिलों में येलो अलर्ट अन्य शहरों के तापमान में भी सामान्य की तुलना में 4 से 6 डिग्री का उछाल आया है। राहत की बात यह है कि कल (शनिवार ) से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार- आज रात शाम से एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसे देखते हुए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के कुछेक भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी दोपहर बाद किन्नौर के सांगला में 0.4 मिलीमीटर और कल्पा में 0.1 मिली बारिश रिकॉर्ड की गई। 26 व 27 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। मगर 28 से 30 अप्रैल तक फिर पहाड़ों पर बारिश के आसार हैं। शिमला और मनाली भी गर्म होने लगे मैदानी इलाकों के साथ साथ ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र भी तपने लगे हैं। शिमला का तापमान भी सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा के साथ 27.6 डिग्री, मनाली का 4.3 के उछाल के साथ 26.8 सेल्सियस हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:असम के वैज्ञानिक अतनु नाथ ब्रेकथ्रू प्राइज 2026 से सम्मानित, इसे साइंस का ऑस्कर कहा जाता है
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर,10 बड़ी खबरें:7 सांसदों ने AAP छोड़ी, राघव चड्‌ढा समेत 3 BJP में शामिल; बेंच पर बैठी युवती की मौत, लुटेरे से भिड़ी NRI महिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment