Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल के लाहौल-स्पीति, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी:मध्यप्रदेश-राजस्थान-में आंधी-बारिश का अलर्ट

    14 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान समेत सात राज्यों में रविवार को ओले गिरने की संभावना है। राजस्थान में 31 मार्च तक बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में शनिवार को ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी में बारिश हुई। प्रतापगढ़ में आंधी से एक पोल उखड़कर खड़ी कार पर जा गिरा। मध्य प्रदेश में 29 मार्च से आंधी-बारिश का एक मजबूत सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। इसका असर करीब 3 दिन तक रहेगा। भोपाल, उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट है। बिहार के पटना समेत 5 जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश हुई। उधर, जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। बांदीपोरा-गुरेज सड़क को फिलहाल बंद कर दिया गया है। देश में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: आज बारिश-ओले गिरने की चेतावनी, बीकानेर में आंधी चली राजस्थान में 31 मार्च तक बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को 4 जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है। बीकानेर संभाग के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली। कोटा, जयपुर में दिन में तेज धूप रही। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ओले भी गिरेंगे मध्य प्रदेश में रविवार से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ की वजह से ऐसा होगा। इस दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अररिया में सबसे अधिक 50.4mm बारिश बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40-50kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में अररिया के रानीगंज में सबसे ज्यादा 50.4mm बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: आज बारिश-ओले गिरने की संभावना, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हरियाणा में मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे हरियाणा में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाए उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BIG BREAKING: दुकानें बंद, शादियों पर रोक... ईरान युद्ध से बदहाल हुआ पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने देश में 'स्मार्ट' लॉकडाउन का किया ऐलान
    Next Article
    रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम सिंघानिया ने दी मुखाग्नि; पद्म भूषण से सम्मानित और एडवेंचर के शौकीन थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment