Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल के मनाली में 2" फ्रेश-स्नोफॉल:सड़कों पर सफर जोखिमभरा, बर्फ की खुशी में भरमौर में नाटी, आज 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

    6 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में बीती रात में ताजा बर्फबारी हुई। मनाली शहर में 2" (इंच), मनाली की ऊंचे पहाड़ों पर 5", अटल टनल रोहतांग में 8", रोहतांग दर्रा और शिंकुला में डेढ़ फीट से ज्यादा फ्रेश स्नोफॉल हुआ। बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर सड़कें जोखिमभरी हो गई है। बर्फ जमने के बाद गाड़ियां फिसलने से हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। राज्य में बीते तीन दिन से हो रही बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर इससे मार्च में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 0.6 डिग्री नीचे लुढ़क चुका है। 3 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में और चंबा का अधिकतम तापमान में 16 डिग्री की गिरावट के बाद 11.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे चला गया है। आज इन जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के चार जिलें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में आज भी आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अन्य जिलों के मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश व ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात हो सकता है। 6 दिन जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर: IMD IMD के अनुसार- प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर अगले छह दिन तक जारी रहेगा। अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक 18 से 20 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि का कहर भी देखने को मिलेगा। 21 और 22 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। 6 दिन आंधी-तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में अगले छह दिन के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यहां देखे बर्फबारी के PHOTOS…
    Click here to Read more
    Prev Article
    War Alert in Strait of Hormuz!! सहयोगियों ने खींचे हाथ, 'सुपरपावर' का फूटा गुस्सा, क्या अब अकेले भिड़ेगा अमेरिका?
    Next Article
    Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ के 'हमजा' ने ठुकराईं ये फिल्में, नहीं करते मना तो पहले ही बन जाते सुपरस्टार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment