Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में आज भारी ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट:अगले 6 दिन बारिश के आसार, 4॰C तक गिरेगा तापमान; पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना

    7 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इससे अगले छह दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) आज व कल कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में भारी ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलो में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 13 व 14 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 व 16 जून वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन राज्य के कुछेक भागों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक- राज्य में अगल छह दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी। बीते बुधवार तक अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। मगर आज से इसमे गिरावट आएगी। पहाड़ों के साथ साथ राज्य के मैदानी इलाकों में भी इससे मौसम सुहावना होगा। ऊना का पारा 43.2 डिग्री पहुंचा बीते 24 घंटे में ऊना का अधिकतम तापमान ऊना का पारा 43.2 डिग्री, सुंदरनगर का 38.4 डिग्री, भुंतर 36.4 डिग्री, नाहन का 36.1डिग्री, कांगड़ा 38.5 डिग्री, मंडी 38.5, नेरी का 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे देशभर से पहाड़ो पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। राज्य के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का अधिकतम तापमान 28.3, मनाली का 28, कुफरी 23 और नारकंडा का 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान:ममता की करीबी सायोनी भी; अब तक 58 विधायक, 2 राज्यसभा सांसद अलग हुए
    Next Article
    हिमाचल की आर्थिक पीड़ा नीति आयोग मीटिंग में उठाएंगे सुक्खू:PM मोदी करेंगे अध्यक्षता; ग्रीन बोनस, RDG और GST बहाली की करेंगे मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment