Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आपका Smart TV करेगा 5 चमत्कार! इन Hidden Tricks से बदल जाएगा TV देखने का पूरा Experience

    2 hours from now

    2

    0

    हम सभी के घर में स्मार्ट टीवी मौजूद है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए करते हैं। स्मार्ट टीवी को सिर्फ मनोरंजन का साधन मानते हैं, कई लोग नहीं जानते हैं कि स्मार्ट टीवी में ऐसे कई फीचर्स शामिल हैं, जिनके बारे में शायद ही जानते हों। यदि आप अपने टीवी का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए कई दूसरे गैजेट्स का काम भी आसान कर देगा। आइए आपको बताते हैं स्मार्ट टीवी के कुछ शानदार फीचर्स।बड़ी स्क्रीन पर करें इंटरनेट ब्राउजिंग  - जैसा कि मोबाइल पर इंटरनेट का यूज करना आम बात है, लेकिन बड़ी स्क्रीन पर ब्राउजिंग का अनुभव बिल्कुल अलग होता है। वैसे कुछ स्मार्ट टीवी में ब्राउजर पहले से मौजूद नहीं होता है। ऐसे में आप गूगल Play Store से TV Bro या JioSphere जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। - TV Bro की खासियत यह है कि इसे टीवी रिमोट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें वॉयस कंट्रोल और माउस पॉइंटर जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे इंटरनेट का प्रयोग करना आसान हो जाता है। Smart TV को बनाएं कंप्यूटर - यदि आपके पास Samsung या Motorola का स्मार्टफोन है, तो आप अपनी टीवी को कंप्यूटर की तरह यूज कर सकते हैं। - इन फोन्स में मिलने वाला डेस्कटॉप मोड टीवी स्क्रीन पर विंडोज जैसा इंटरफेस देता है। इससे बड़ी स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट्स देखना, ईमेल चेक करना और कई दूसरे काम करना आसान हो जाता है। डिजिटल फोटो फ्रेम की तरह करें इस्तेमाल - स्मार्ट टीवी का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि इसे एक आकर्षक डिजिटल फोटो गैलरी के रूप में भी किया जा सकता है। Footo जैसे विशेष ऐप्स के जरिए मोबाइल में मौजूद आपकी पसंदीदा तस्वीरों को आसानी से टीवी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा सकता है। इससे बड़ी स्क्रीन पर यादगार पलों का आनंद लेना और घर की सजावट को नया रूप देना बेहद आसान हो जाता है।  - आपकी स्मार्ट टीवी पर जब कोई कंटेंट नहीं चल रहा हो, तब आपकी पंसदीदा तस्वीरें स्क्रीन पर स्लाइडशो के रूप में दिखाई देती हैं। इस फीचर्स से आपका लिविंग रूम और भी आकर्षक दिखेगा। काम के दौरान बनाएं सेकेंड स्क्रीन - गौरतलब है कि मल्टीटास्किंग के लिए बड़ी स्क्रीन की जरुरत पड़ ही जाती है। ऐसे में आप HDMI केबल, Miracast या AirPlay की मदद से Smart TV को लैपटॉप की दूसरी स्क्रीन बना सकते हैं। - वैसे यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो घर से काम करते हैं या एक साथ कई विंडो पर काम करना पसंद करते हैं।टीवी को बनाएं स्मार्ट क्लॉक - जब आपकी स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो आप उसे खाली समय पर छोड़ने के बजाय DAKboard जैसे ऐप्स की मदद से इसे एक स्मार्ट डैशबोर्ड या डिजिटल वॉल क्लॉक में चेंज कर सकते हैं। - इस पर समय, मौसम, कैलेंडर, खबरें और स्मार्ट होम डिवाइस की जानकारी दिखाई जा सकती हैं।बिना कंसोल के करें हाई-एंड गेमिंग - अगर आपके पास गेमिंग कंसोल नहीं, तो भी आप Smart TV पर शानदार गेमिंग का मजा लें सकते हैं। इसके लिए तेज इंटरनेट और गेमिंग कंट्रोलर की जरुरत नहीं है।  - आप चाहें तो Xbox Cloud Gaming, NVIDIA GeForce Now और Amazon Luna जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए टीवी पर क्लाउड गेमिंग कर सकते हैं। इससे बिना महंगे कंसोल के बड़े स्क्रीन पर गेम खेलना संभव हो जाता है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेलीकॉप्टर गिराने पर भड़का America, ईरान पर की बमबारी, Tehran ने Missile Attack से लिया बदला
    Next Article
    विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर म्यांमा में कराते थे साइबर गुलामी, CBI ने मानव तस्करी गैंग के दो एजेंटों को दबोचा

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment