Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में भारी बारिश, शिमला में गिरा पेड़:6 जिलों में फ्लैश-फ्लड की चेतावनी; आनी, बंजार और निरमंड के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

    11 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रात 12 बजे से भारी बारिश जारी है। शिमला के ओल्ड बैरियर क्षेत्र में बारिश के बाद एक पेड़ गिरकर मकान की छत पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शिमला में 66.5 मिमी और कुफरी में 74.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए अगले 24 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और कुल्लू जिलों में जलभराव तथा फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के बाद डीसी कुल्लू ने आनी, बंजार और निरमंड सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में आज (22 जुलाई) छुट्टी घोषित की है। शिमला शहर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भी सुबह 7 बजे तक भारी बारिश हुई। कांगड़ा-मंडी में आज ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है। प्रदेश के अन्य जिलों में फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। IMD के अनुसार, कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ने लगेगा। इसके बाद 27 जुलाई तक प्रदेश के कुछेक हिस्सों में ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने या हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को लगातार हो रही बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। मानसून सीजन में नॉर्मल से 14% कम बारिश हालांकि मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 21 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य तौर पर 266.4 मिलीमीटर वर्षा होती है, जबकि इस वर्ष केवल 230.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिला स्तर पर बिलासपुर में 27 प्रतिशत, हमीरपुर में 42 प्रतिशत, मंडी में 30 प्रतिशत, सिरमौर में 4 प्रतिशत और ऊना में 3 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं चंबा में 6 प्रतिशत, कांगड़ा में 19 प्रतिशत और लाहौल-स्पीति में 42 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दूसरी ओर, पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कांगड़ा में तापमान 7.1 डिग्री की गिरावट के बाद 25.9 डिग्री और भुंतर में 5.7 डिग्री कम होकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रह गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP आंदोलन में पहुंचे निहंग, युवती बोली- जान आ गई:ब्लू फोर्स पहुंची जंतर-मंतर; गुरुद्वारे में आए आंदोलनकारी तो पुलिस बाहर रुकी
    Next Article
    पंजाब के किसान पक्का मोर्चा क्यों नहीं लगा पाए?:हरियाणा सरकार ने 2 गलतियां नहीं दोहराईं, किसान 4 वजहों से संतुष्ट; पूरी इनसाइड स्टोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment