Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में कल से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, 28 से 31 जुलाई तक अलर्ट; 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

    11 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। सोलन के कंडाघाट में सबसे ज्यादा 106.4 मिमी, बिलासपुर के काहू में 40.2 मिमी, जोगेंद्रनगर में 31.0 मिमी और शिमला में 16.8 मिमी बारिश हुई। वहीं आज शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। मौसम विभाग (IMD) ने आज (27 जुलाई) को बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में ही बारिश का यलो अलर्ट दे रखा है। अन्य किसी भी जिला में कोई चेतावनी नहीं है। मगर कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होकर बरसेगा। IMD 28 से 31 जुलाई तक कुछेक भागों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज जारी किया गया है। इस दौरान कई भागों में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को भी नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। निचले व मैदानी इलाकों में फ्लैश फ्लड की भी चेतावनी दी गई है। 28 जुलाई से बिगड़ेगा मौसम 28 जुलाई को बिलासपुर और सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 29 जुलाई को सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट तथा कांगड़ा व शिमला में यलो अलर्ट, 30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन व कुल्लू में यलो अलर्ट दिया गया। 31 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और शिमला जिला में कुछेक स्थानों पर बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।इस दिन सिरमौर, सोलन, कुल्लू, मंडी और हमीरपुर जिला में मध्यम बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। राज्य में दो अगस्त तक निरंतर बारिश का पूर्वानुमान है। मानसून सीजन में अब तक 9% कम बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में (1 जून से 26 जुलाई तक) में अब तक सात फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 321.2 मिमी होती है, लेकिन इस बार 291मिमी बादल बरसे हैं। तीन दिन में तापमान में आया उछाल, कल से गिरावट प्रदेश में बीते तीन दिनों के दौरान सामान्य से कम बारिश के कारण अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। कल के बाद ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे गिरेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल के चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम पास में फर्जीवाड़ा:80 संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिली, मोबाइल नंबर को ही आईडी बनाया, मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर FIR
    Next Article
    रिया के पिता बोले-सिस्टम ने ली बेटी की जान:अब नींद भी नहीं आती, अभिजीत दीपके जैसे लड़कों को राजनीति में आना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment