Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में लाइव स्नोफॉल देखकर झूमे टूरिस्ट, VIDEO:अटल टनल में मनाया जश्न, बर्फ के गोले फेंककर किया एंजॉय; आज पांच जिलों में चेतावनी

    13 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर दोपहर दो बजे के बाद बर्फबारी हुई। लाइव स्नोफॉल देखकर पर्यटक खुशी से झूम उठे और नाचने लगे। इस दौरान पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके। अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल, कोकसर, शिंकुला और रोहतांग दर्रा में ताजा हिमपात हो रहा है। वहीं, शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला जिले के कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया है। इन पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल भी लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। परसों यानी 13 से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, 16 अप्रैल को फिर से अधिक ऊंचे इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। 17 अप्रैल को भी अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। बीते 24 घंटे में तापमान में 3.2 डिग्री का उछाल वहीं बीते 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने के बाद प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री का उछाल जरूर आया है, लेकिन राज्य का औसत अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। कांगड़ा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री कम के साथ 26.0 डिग्री, नाहन का 5.4 डिग्री कम के साथ 24.3 डिग्री, ऊना का 4.4 डिग्री कम के साथ 28.4 डिग्री और धर्मशाला का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस है। एक से 10 अप्रैल तक हुई ज्यादा बारिश प्रदेश में अप्रैल माह के दौरान अब तक सामान्य से 142 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार एक से 10 अप्रैल तक 22.9 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 55.4 मिलीमीटर बादल बरस चुके है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थरूर बोले- महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाएं:बिल के साथ परिसीमन प्रक्रिया में जल्दबाजी करने से राज्यों का लोकतांत्रिक संतुलन बिगडे़गा
    Next Article
    बिहार का यह एक्टर बना किसान, बहनों ने हाई-पैकेज जॉब छोड़ गांव में संभाली खेती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment