Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती में दूसरे दिन 25000 अभ्यर्थी होंगे शामिल:पहले दिन 5600 ने छोड़ी थी परीक्षा, शहर में बनाए गए हैं 28 केंद्र

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली की परीक्षा शुरू हो गई। शहर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मौजूदगी के बीच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सख्त चेकिंग के बाद ही केंद्रों में एंट्री दी जा रही है। तीन दिवसीय इस परीक्षा में कुल 75 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसमें हर दिन लगभग 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। शहर के 28 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जहां करीब 900 पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर केंद्र पर अंदर और बाहर अलग-अलग इंस्पेक्टर की निगरानी है, जबकि एसीपी स्तर के अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पहले दिन करीब 25 हजार में से 19,400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5,600 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरों से हर कक्ष की निगरानी की जा रही है और पुलिस लाइन में बनाए गए नोडल कंट्रोल रूम से पूरी परीक्षा की मॉनिटरिंग हो रही है। गेट पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और रेटिना स्कैन किया जा रहा है, इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की है। वहीं, सॉल्वर गैंग पर नजर रखने के लिए सादा कपड़ों में टीमें भी केंद्रों के आसपास सक्रिय हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता ने विधायक सूर्य प्रताप शाही को पसंद नहीं किया:पथरदेवा सीट पर भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार सर्वेश नाथ त्रिपाठी; सपा से प्रियांशु राज यादव
    Next Article
    60 हजार सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी, पासिंग आउट परेड आज:रिजर्व पुलिस लाइन्स में सीएम योगी लेंगे सलामी, प्रशस्ति पत्र देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment