Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 1759 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित:जिले के 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को जिले के 11 केंद्रों पर संपन्न हो गई। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में कुल 9120 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7361 उपस्थित हुए और 1759 अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी रखी। परीक्षा में कुल पंजीकृत 9120 अभ्यर्थियों में से 1759 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 4560 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3673 शामिल हुए, जबकि 887 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, दूसरी पाली में भी 4560 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3687 ने परीक्षा दी और 872 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि करेंट अफेयर्स के सवाल थोड़े उलझाने वाले थे, जबकि सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्न कुछ हद तक आसान थे। कई अभ्यर्थियों ने पेपर को अच्छा बताया और पहले भी एसआई एवं कांस्टेबल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने का अनुभव साझा किया। उन्होंने परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद जताई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। चेकिंग के दौरान सभी अभ्यर्थियों से पर्स, घड़ी, चाबी, बेल्ट जैसे सामान बाहर ही रखवा लिए गए। सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लगातार निगरानी की गई। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित समय पर हुई। प्रश्न पत्र में 100 सवाल पूछे गए थे, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था। सभी प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स से संबंधित थे। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 11 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिन्होंने केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बुलेट बाइक पर ₹33,000 का चालान:वंदना चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    कौशांबी में खेत में महिला का संदिग्ध शव मिला:शिनाख्त के प्रयास जारी, टाटा मोटर्स के पीछे मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment