Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:55 केंद्रों पर परीक्षा जारी, डीएम-जेसीपी ने किया निरीक्षण; CCTV से हो रही निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी सख्त निगरानी के बीच परीक्षा कराई जा रही है। 55 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि प्रशासन ने पारदर्शिता और नकल विहीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। लखनऊ में डीएम विशाख जी अय्यर और ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने शहर के अलग-अलग परीक्षा सेंटर पर निरीक्षण कर तैयारी देखी। दूसरे दिन भी जारी परीक्षा, सोमवार को अंतिम चरण 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित हो रही इस परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है। सोमवार को अंतिम दिन अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा देंगे। डीएम और संयुक्त पुलिस आयुक्त ने संभाली कमान परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी विशाख जी और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम से लाइव सीसीटीवी फीड के जरिए सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग की और फिर खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग निरीक्षण की शुरुआत जनपदीय कंट्रोल रूम से हुई, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके बाद अधिकारियों ने नबीउल्लाह रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज और शाहमीना रोड स्थित केंद्रों का दौरा किया। नकल विहीन परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकल विहीन होनी चाहिए। इसके लिए सभी केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए हैं, जबकि सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। हर पाली में 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी जनपद के 55 परीक्षा केंद्रों पर हर पाली में करीब 22,272 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल करीब 1.33 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता ने विधायक दीपक कुमार मिश्र को पसंद नहीं किया:बरहज सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मुरली मनोहर; बसपा से विनय लाल साहब
    Next Article
    मेरठ में स्पेलर दुकान में भीषण आग:लाखों का नुकसान, दो घंटे में दमकल ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment