Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न, 9,970 अभ्यर्थी हुए शामिल:डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण, कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे

    6 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती (एनरोलमेंट) 2026 की परीक्षा शनिवार को संपन्न हुई। जनपद के 16 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 13,056 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,970 शामिल हुए। 3,086 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं की थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और आर्य कन्या डिग्री कॉलेज सहित कई केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक पाली में 6,528 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 4,893 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,635 अनुपस्थित पाए गए। वहीं, द्वितीय पाली में 5,077 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1,451 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर निगरानी बनाए रखे। प्रशासन ने बताया कि शेष परीक्षा 26 और 27 अप्रैल को भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरगांव सीट पर विधायक सुरेश राही को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार नीरज राज, बसपा से रानू चौधरी, कांग्रेस से ममता पासी
    Next Article
    पत्नी का शव नाले में मिला, पति हिरासत में:ग्रामीणों ने पीटकर हत्या का आरोप लगाया, पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment