Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी का शव नाले में मिला, पति हिरासत में:ग्रामीणों ने पीटकर हत्या का आरोप लगाया, पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में एक महिला का शव नाले में मिला है। ग्रामीणों ने महिला के पति पर शराब के नशे में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार दोपहर पूर्वा कुशल कन्हो गांव की है। बताया जा रहा है कि राजू भदौरिया (55) नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी शकुंतला देवी से मारपीट की। इसके करीब चार बजे शकुंतला देवी का शव गांव के पास एक नाले में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद पति राजू नाले के पास बैठा था। ग्रामीणों ने उसे देखकर हत्या का आरोप लगाया। राजू नशे की हालत में ग्रामीणों से उलझता रहा और खुद को बेकसूर बताता रहा। उसने खुद को फंसाने की बात कहते हुए फांसी देने की बात भी कही। बाद में वह शव पर सिर रखकर रोने लगा। राजू भदौरिया अपनी पत्नी शकुंतला देवी और 12 साल के बेटे समर के साथ रहता था। उसकी पहली पत्नी से एक बेटी सपना है, जिसकी शादी बिधूना में हुई है। राजू ने मुरैना, मध्य प्रदेश से शकुंतला देवी से दूसरी शादी की थी। वह शराब पीने का आदी था, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते थे। बेटे समर ने बताया कि पिता अक्सर मारपीट करते थे और आज भी मां के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने पति राजू को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न, 9,970 अभ्यर्थी हुए शामिल:डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण, कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे
    Next Article
    न्याय पार्टी ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन:गाजीपुर दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषियों को फांसी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment