Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, पहले दिन 1304 अनुपस्थित:जिले के 6 केंद्रों पर हुई परीक्षा, तीन दिन तक चलेगी

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर शुरू हुई। तीन दिवसीय इस परीक्षा के पहले दिन कुल 1304 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 698 और दूसरी पाली में 606 उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 14,688 परीक्षार्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे, जो तीन दिनों तक चलेगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रत्येक पाली में 2,448 उम्मीदवारों को शामिल होना है। परीक्षा को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले में लिखित परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी, आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, आरएसएम इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज और चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर शामिल हैं। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस लाइन चुर्क में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा संबंधी सभी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल की 12वीं मंजिल पर लगी आग:लपटों से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    मिर्जापुर में 12 लाख की हेरोइन संग महिला गिरफ्तार:देहात कोतवाली पुलिस ने पति को पहले ही भेजा था जेल, 2100 रुपए भी मिलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment