Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 12 लाख की हेरोइन संग महिला गिरफ्तार:देहात कोतवाली पुलिस ने पति को पहले ही भेजा था जेल, 2100 रुपए भी मिलें

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने एक महिला को 73.2 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस महिला का पति पप्पू तिवारी भी कुछ दिन पहले हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस टीम इस मामले में वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। 22 नवंबर को कोतवाली देहात पुलिस ने 73.20 ग्राम हेरोइन के साथ पप्पू तिवारी और उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय उनके कब्जे से 24 लाख रुपए की हेरोइन जब्त की गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी क्रम में, 25 अप्रैल को उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता अपनी टीम, जिसमें मुख्य आरक्षी शशिकांत यादव और महिला आरक्षी रश्मि श्रीवास्तव शामिल थीं, क्षेत्र में दबिश दे रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से लोहंदी कला निवासिनी राजकुमारी उर्फ गुड़िया, पत्नी पप्पू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्ता राजकुमारी उर्फ गुड़िया के कब्जे से 2100 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, पहले दिन 1304 अनुपस्थित:जिले के 6 केंद्रों पर हुई परीक्षा, तीन दिन तक चलेगी
    Next Article
    गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज:4,353 लोगों ने किया समर्थन, 27 अप्रैल को ‘गौ सम्मान दिवस’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment