Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:अमेठी के आठ केंद्रों पर 15400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    8 hours ago

    2

    0

    अमेठी जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। यह परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 15,400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में प्रतिदिन दो पालियों में 2,600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में एमए और बीए जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इसके अतिरिक्त, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सवरणन टी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में हो रही परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवक और युवतियां दूसरे जिलों से भी आए हैं। इनमें सुल्तानपुर के सूरज वर्मा (बीएससी), अंबेडकर नगर के सूरज पटेल (बीए द्वितीय वर्ष), सुल्तानपुर के आदर्श सिंह (इंटर पास), अकबरपुर के विशाल यादव (पोस्ट ग्रेजुएट) और सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील क्षेत्र की सुनीता यादव (बीए द्वितीय वर्ष) जैसे अभ्यर्थी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को दबोचा, न्यायालय भेजा
    Next Article
    बसपा ने पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक को निष्कासित किया:बुलंदशहर में मायावती के करीबी माने जाते थे, सपा में जाने की अटकलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment