Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को दबोचा, न्यायालय भेजा

    7 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती जनपद में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिलौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। गिलौला पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। दरअसल आरोपी कोचिंग का संचालक है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी जकी अहमद को गिलौला बाईपास से गिरफ्तार किया। जकी अहमद दर्जीपुरवा, तिलकपुर, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती का निवासी है। पुलिस ने उसे भागने की कोशिश करते समय दबोचा। पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को गिलौला कस्बे के एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि कस्बे के एक कोचिंग सेंटर का संचालक जकी अहमद पीड़िता से अश्लील बातें करता था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस तहरीर के आधार पर गिलौला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गिलौला बाईपास के रास्ते फरार होने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान भागने के प्रयास में आरोपी के घुटनों में चोट भी आई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को परोसा भोजन:मुजफ्फरनगर में 'बड़ा खाना' कार्यक्रम, दीक्षांत समारोह से पहले बढ़ाया मनोबल
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:अमेठी के आठ केंद्रों पर 15400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment