Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड परीक्षा में 837 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें:संतकबीरनगर में पहले दिन 3,483 ने दी परीक्षा, सुरक्षा में कड़े इंतजाम रहे

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा जनपद के सात केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 12,960 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन, 4,320 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3,483 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 837 अनुपस्थित रहे। पहले दिन की उपस्थिति 80.62 प्रतिशत दर्ज की गई। नोडल अधिकारी एवं एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 2,160 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। केंद्रवार उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में 960 में से 772, एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद में 960 में से 784, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 480 में से 393, और नेहरू कृषक इंटर कॉलेज में 480 में से 377 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में 480-480 में से 388-388 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज, मगहर में 480 में से 381 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और ऑब्जर्वर अशोक कुमार वर्मा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसओजी टीम को सक्रिय रखा गया है। इसके अतिरिक्त, दो जोनल मजिस्ट्रेट, तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और आठ क्यूआरटी टीमों की तैनाती की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 दिन में दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत:खेत से लौटते समय बाइक ने मारी टक्कर, गर्भवती पत्नी और मासूम बेटे का सहारा छिना
    Next Article
    बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़, ग्रामीणों में आक्रोश:पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की, प्रतिमा का रंगरोगन कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment