Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित:सोनभद्र में निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने पर जोर

    6 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई।इसमें परीक्षा से संबंधित सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान सभी उप जिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी पुलिस (CO), स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी पुलिस, जनपदीय कंट्रोल रूम प्रभारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती,अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था, प्रभावी चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी,संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता और यातायात प्रबंधन सहित तैयारियों की बिंदुवार जानकारी लिया और अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए कि इसका सभी लोग शक्ति से पालन करें इसके अतिरिक्त एसपी ने गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन, भंडारण और वितरण की प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक सामग्री की सुरक्षित आवाजाही, डबल लॉक व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थित रहकर कार्य करने का निर्देश दिया। वही जनपदीय कंट्रोल रूम को 24x7 सक्रिय रखते हुए परीक्षा अवधि के दौरान हर गतिविधि की सतत निगरानी करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। वही एसपी ने जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों एवं आमजन से अपील किया कि परीक्षा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौबस्ता में स्कूटी सवार युवती को ट्रक ने रौंदा:काकादेव स्थित स्कूल जा रही थी, राहगीरों ने ड्राइवर को पीटकर पुलिस को सौंपा
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी:कानपुर देहात के फौजी उत्कर्ष द्विवेदी ने की मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment