Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में 10 सवारियों से भरी नाव पलटी, 6 लापता:यमुना पार खरबूजा-ककड़ी खाने गए थे; रेस्क्यू के लिए NDRF बुलाई

    2 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर में बुधवार को यमुना नदी में नाव पलट गई। नाव में महिला-बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। नाविक ने तीन को बचा लिया, लेकिन 6 लोग लापता हो गए। इनमें एक युवक और 5 बच्चे हैं। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर शाम करीब 6 बजे का है। नाव सवार यमुना नदी के उस पार एक टापू पर खरबूजा-ककड़ी खाने गए थे। लौटते समय नदी के बीच नाव पलट गई। नाव भी लापता है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अंधेरा होने की वजह से लापता लोगों की तलाश नहीं हो पा रही है। रेस्क्यू के लिए NDRF को बुलाया गया है। सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया है। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 2 फोटो देखिए… रिश्तेदारी में आए थे सभी मामला कुरारा थाना क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया का है। यह गांव यमुना नदी के किनारे बसा है। गांव निवासी श्रीपाल की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बुधवार को विदाई के बाद शाम करीब 6 बजे रिश्तेदारी में आए 10 लोग नाव पर सवार होकर यमुना पार चले गए। वहां पर सभी ने खरबूजा और ककड़ी तोड़ी। खाने के बाद सभी नाव से लौट रहे थे। लेकिन यमुना नदी में अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। नाव धीरू चला रहा था। उसने विष्णु, रिंकू और पारुल को सुरक्षित बचा लिया। लेकिन आकांक्षा (9), रानी (9), ब्रजरानी (25), लभ्यांश (5), गोरेलाल (6) और आदित्य (11) लापता हो गए। अंधेरा होने से रेस्क्यू में दिक्कत हादसे की सूचना मिलते ही नदी के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। लेकिन अंधेरा होने के कारण दिक्कत हो रही है। बचाए गए तीनों लोगों को कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नदी किनारे अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और लापता लोगों की तलाश के लिए अतिरिक्त टीमें लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया है कि कानपुर की NDRF टीम को सूचना दे दी गई है और उनके जल्द हमीरपुर पहुंचने की उम्मीद है। नाविक धीरू बोला- मौसी और दीदी समेत 6 लापता नाविक धीरू ने बताया कि जैसे ही नाव पलटी, उसने नदी में कूदकर तीन लोगों को बचाया। लेकिन भाई, मौसी, दीदी और बिट्टी अभी भी लापता हैं। उसने बताया कि सभी लोग उसकी बहन की शादी में शामिल होने आए थे। नदी पार जाकर खरबूजा तोड़ने गए थे। लौटते समय अचानक नाव पलट गई, जिससे यह हादसा हो गया। -------------------- ये खबर भी पढ़ें मंत्री राजभर का गनर रेप के आरोप में गिरफ्तार:लड़की बोली- 4 साल तक संबंध बनाए, गर्भपात कराया, चुपके से किसी और से शादी की यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय (29) को सोमवार को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत पर युवती से 4 साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 मई को जश्न मनाएगा पाकिस्तान, मुनीर-लश्कर की सांठ-गांठ! देखें
    Next Article
    उदय भानु बिस्वास की काउंसलिंग पूरी, पुलिस को मिली कस्टिडी:गुरुवार को पुलिस उदय भानु विश्वास को कोर्ट में करेगी पेश, कई धाराओं में मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment