Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में 48घंटे बिजली नहीं आई तो पावर-हाउस पहुंचीं महिलाएं:बिजली बहाली की मांग पर हंगामा, जेई और सभासद में नोकझोंक; पुलिस ने संभाला मोर्चा

    13 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में शनिवार रात बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विद्युत बहाली की मांग को लेकर पावर हाउस पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एक सभासद और जूनियर इंजीनियर (जेई) के बीच कहासुनी भी हुई। महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद विद्युत कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर जाना पड़ा और स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। जिले में 28 मई की देर रात आए तेज तूफान और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए थे। इससे सुमेरपुर, मौदहा समेत जिले के कई क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार लाइनों की मरम्मत और आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है, लेकिन सुमेरपुर कस्बे के कुछ मोहल्लों में 48 घंटे बाद भी बिजली नहीं पहुंच सकी। बिजली-पानी संकट से परेशान लोग स्थानीय निवासी रेखा वर्मा ने बताया कि उनके इलाके में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं है। उन्होंने कहा कि सुबह ही टूटे हुए तारों की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी और बिजली दोनों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप रेखा वर्मा का आरोप है कि जब वे दोबारा समस्या बताने के लिए पावर हाउस पहुंचीं तो वहां मौजूद कर्मचारी कार्यालय के कमरे में बंद हो गए और पुलिस बुला ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं केवल बिजली और पानी की समस्या के समाधान की मांग करने पहुंची थीं। पुलिस ने लोगों को कराया शांत हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। विभाग जल्द ही शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 48 घंटे में 8.1°C गिरा दिन का तापमान:सुबह से निकल रही धूप, आज और कल भी आंधी-बारिश की संभावना
    Next Article
    चित्रकूट में सड़क निर्माण से जलभराव और दलदल:वार्ड 20 में राहगीर गिरकर हो रहे घायल, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment