Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में बच्ची के अपहरण का प्रयास:लोगों ने कथित बाबा को पकड़कर पुलिस को सौंपा, जांच जारी

    15 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बे में बुधवार दोपहर एक बच्ची के अपहरण के प्रयास के आरोप में एक बाबा को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना मौदहा कस्बे के केवटरा मोहल्ले की है। केवटरा निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नातिन स्कूल से लौट रही थी। तभी एक बाबा ने उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बच्ची के पीछे आ रहे उसके भाई ने उसे खींचकर छुड़ाया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी बाबा के पास एक बोरी भी थी, जिसमें उसके कपड़े और कुछ अन्य सामान रखा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाबा को कोतवाली ले गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौदहा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। आरोपी की पहचान और उसके निवास स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहम्मद-शाहिद स्मृति हॉकी- केनरा बैंक की वज्रा-हॉकी पर बड़ी जीत:6-4 से हराया, बीएसएफ पंजाब और पीएनबी दिल्ली का मैच 3-3 से ड्रा
    Next Article
    स्पेन से 4884 मील दूर काशी में माफलदा की परफॉर्मेंस:कथक और संगीत पर दर्शक झूम उठे, बोलीं- शिव का दर्शन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment