Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक की मौत:मृतक खेती के लिए डीजल लेने जा रहा था, पुलिस कर रही जांच

    1 hour ago

    2

    0

    हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। बिंवार थाना क्षेत्र के करगांव गांव निवासी रामशंकर (38) पुत्र श्याम सुंदर अनुरागी रविवार को बाइक से अपने गांव से खेती के लिए डीजल लेने बिंवार जा रहे थे। तभी गांव के बाहर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें आनन-फानन में कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिंवार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस संबंध में थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा है कि मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और चार मासूम बेटियों को छोड़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्किंग में खड़े 3 ट्रकों में लगी आग:ग्रेटर नोएडा में कूड़े के ढेर से फैली लपटें, दमकल ने पाया काबू
    Next Article
    अयोध्या से युवती लापता, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं:पुलिस टीम तलाश में जुटी, पिता ने दर्ज कराया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment