Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, जांच के लिए टीमें गठित

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर ज़िले के बिवांर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को घर में बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वारदात का जल्द अनावरण किए जाने की बात कही जा रही है। घटना बिवांर थाना क्षेत्र के निवाद गांव की है। यहां रहने वाले गणेश प्रसाद की पत्नी अहिल्या को देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में दबोच लिया। बदमाशों ने महिला का मुंह बांध दिया और हाथ-पैर भी बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर और इतनी ही नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता अहिल्या ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें बांधकर कमरे में छोड़ दिया था। उनके जाने के बाद वह किसी तरह जमीन पर घिसटते हुए बेटे और बहू के कमरे तक पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया। पीड़िता के बेटे पवन कुमार ने बताया कि जब वह जागा तो उसकी मां का मुंह, हाथ और पैर बंधे हुए थे। बदमाश घर में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर और करीब इतनी ही नगदी ले गए हैं। उसने बताया कि यह नगदी घर बनवाने के लिए रखी गई थी। पवन के मुताबिक रात करीब तीन बजे उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मौदहा क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में कार पेड़ से टकराई, तीन लोग घायल:महिला गंभीर हालत में कानपुर रेफर, बहन के बेटे की शादी में आ रही थी
    Next Article
    कानपुर में बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत:बच्ची घायल, जागरण से लौटते समय झपकी लगने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment