Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में मधुमक्खियों का हमला:बंदरों की शरारत से भड़कीं, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल, पुलिसकर्मी भी चपेट में आए

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर के मुस्करा कस्बे में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। थाने के पास तिराहे पर हुए इस हमले में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना मुस्करा तिराहे पर स्थित एक विशाल पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते के कारण हुई। बताया गया कि दो बंदरों की अटखेलियों के दौरान पेड़ की डालियां हिलने से छत्ता भी गया, जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। हमले के समय तिराहे पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक हुए इस हमले से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के डंक से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्करा ले जाया गया। घायलों में 65 वर्षीय दुलीचंद श्रीवास, 50 वर्षीय सद्दीक और 65 वर्षीय मूलचंद कुशवाहा की हालत गंभीर बताई गई। उन्हें बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया था। डॉ. हेमंत दसारिया ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए। एसआई संदीप कुमार, गार्ड घनश्याम, राहुल यादव और अखिलेश सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इनके अलावा विजय, धर्मराज, जयपाल, अशफाक, किशन सोनी, राहुल, विजय, लखीम, रामकुमार, दयाराम, जफर और इरफान जैसे अन्य लोग भी घायल हुए। अधिकांश घायलों ने कस्बे में प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर लौट गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रस्ट की डीड में फर्जीवाड़ा:कर करोड़ों की ओडी–गारंटी लेने का आरोप, चेयरमैन पर केस दर्ज कराने कोर्ट पहुंचा ट्रस्टी
    Next Article
    फर्रुखाबाद में युवक ने खुद को चाकू मारा:विवाद के बाद गुस्से में घर लौटा था, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment