Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रस्ट की डीड में फर्जीवाड़ा:कर करोड़ों की ओडी–गारंटी लेने का आरोप, चेयरमैन पर केस दर्ज कराने कोर्ट पहुंचा ट्रस्टी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजसेवा के नाम पर बने ट्रस्ट में करोड़ों रुपए के गड़बड़झाले का आरोप लगा है। ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन ने चेयरमैन पर ट्रस्ट डीड में फर्जीवाड़ा करके बैंक खातों से करोड़ों रुपए की ओवरड्राफ्ट (ओडी) लिमिट और बैंक गारंटी लेने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। बहराइच निवासी बृज किशोर सिंह ने बताया कि 2004 में गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बनाने के उद्देश्य से हिन्द चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। 9 दिसंबर 2004 को इसकी ट्रस्ट डीड रजिस्टर कराई गई थी। ट्रस्ट में सात सदस्य थे। इसमें डॉ. अमोद कुमार सचान को चेयरमैन बनाया गया था, जबकि अन्य सदस्य वाइस चेयरमैन थे। एचडीएफसी बैंक में खोले गए दो खाते आरोप है कि हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि ट्रस्ट के नाम पर एचडीएफसी बैंक में दो खाते खोले गए। इन खातों के जरिए लाखों की ओडी लिमिट और बैंक गारंटी ली गई। इसके लिए मूल ट्रस्ट डीड में फर्जीवाड़ा कर अन्य ट्रस्टियों के नाम हटाकर अमोद सचान ने खुद को चेयरमैन और अपनी पत्नी को वाइस चेयरमैन दिखाया है। बृज किशोर सिंह का कहना है कि खातों के जरिए करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है। पीड़ित ने बताया कि इस मामले को लेकर कैसरबाग में शिकायत दी थी। पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद 13 जनवरी को पुलिस आयुक्त को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई थी। फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर कैसरबाग थाने ने मुकदमा दर्ज हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मांझे से बाइक-स्कूटी सवार की गर्दन कटी:लखनऊ में एक महीने में मांझे से 17वां हादसा, एक की हो चुकी मौत
    Next Article
    हमीरपुर में मधुमक्खियों का हमला:बंदरों की शरारत से भड़कीं, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल, पुलिसकर्मी भी चपेट में आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment