Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में ट्रक ने दुकानदार को कुचला, मौत:जूस की दुकान चलाते समय हाईवे पर रौंदा, चालक हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा शनिवार शाम मौदहा थाना क्षेत्र के बड़ा चौराहा स्थित नेशनल हाईवे-34 पर हुआ। इमिलिया गांव निवासी 60 वर्षीय पप्पू साहू इन दिनों मौदहा में किराए के मकान में रहकर हाईवे किनारे जूस की दुकान चलाते थे। शनिवार को वह अपनी दुकान पर खड़े थे तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पप्पू साहू के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा बाहर रहकर काम करता है जबकि छोटा बेटा भी स्थानीय स्तर पर छोटी दुकान चलाता है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर कैंडल मार्च:फिरोजाबाद में दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
    Next Article
    शाहजहांपुर में ग्राउंड पर यूपीसीए अंपायर की मौत, VIDEO:दोस्तों के साथ मैच खेलने गए थे, बैटिंग करते समय सीने में हुआ दर्द, गिर पड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment