Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में ट्रैक्टर निकालने को लेकर किसान की हत्या:खेत में दौड़ाकर सब्बल से पीट-पीटकर मार डाला, गोद में शव लिए रोते रहे बेटा-पत्नी

    10 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में खेत से खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार के ही दो लोगों ने उन्हें खेत में दौड़ाकर लाहे के सब्बल से हमला कर मार डाला। इस दौरान पत्नी हाथ जोड़कर छोड़ने की मिन्नतें करती रही। लेकिन आरोपी उन्हें मरते दम तक पीटते रहे। हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता की मौत के बाद बेटा पिता की लाश को लेकर रोता रहा। पत्नी बार बार आरोपियों का नाम लेकर बिलखती रही। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर मुस्करा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 8 बजे की है। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। देखिए 2 तस्वीरें- अब समझिए पूरा मामला मुस्करा कस्बे में रहने वाले राजबहादुर (60) खेती किसानी करते थे। उनके पास 3 बीघा खेती है। वो एक पैर से दिव्यांग हैं। परिवार में पत्नी राजकुमारी के अलावा 4 बेटे हैं। अभी एक भी बेटे की शादी नहीं हुई है। पत्नी राजकुमारी ने बताया- परिवार के ही अर्जुन (55) और ककिया सास के लड़के जगत (50) के साथ उनके परिवार का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मेरे खेतों तक जाने के लिए चौड़ा रास्ता नहीं है। इसलिए अर्जुन के खेत से होकर ट्रैक्टर जाता है। मेरे पति ने जुताई के लिए शाम को गांव का ट्रैक्टर बुलाया था। रात 7 बजे ट्रैक्टर हमारे खेत में पहुंचा। वो जुताई कर रहा था। उसी समय अर्जुन और जगत खेत पर पहुंचे। दोनों मेरे पति से विवाद करने लगे। शोर शराबा सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे तो हम लोगों से भी गाली गलौज करने लगे। इसके बाद मेरे दिव्यांग पति को दौड़ा लिया। इस दौरान अर्जुन के हाथ में लोहे का सब्बल था। उसने पति के गिरते ही लोहे के सब्बल से उनके सिर पर कई वार कर दिए। पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी राजबहादुर को दौड़ाकर मार रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी हाथ जोड़कर उनको छोड़ने की मिन्नतें कर रही हैं। लेकिन आरोपी राजबहादुर को मारते रहे। वे उन्हें मरने तक पीटते रहे। जब राजबहादुर की मौत हो गई तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पापा उठ जाओ कहकर बिलखता रहा बेटा वारदात के बाद राजबहादुर का बेटा पिता की लाश गोद में उठाकर रोता रहा। बार-बार पापा उठ जाओ कहकर बिलखता रहा। पति की लाश के पास बैठी पत्नी भी रोते रोते बेहोश हो जा रही हैं। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि दिव्यांग किसान की हत्या हुई है। परिवार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया:7 साल पहले शादी हुई थी, रात 2 बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड किया कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची तो डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। परिवार के लोग डॉक्टर संदीप सिंह (47) को रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर संदीप सिंह सर्जन थे और कानपुर देहात में तैनात थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी दौरा आज:कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, अफसरों के साथ करेंगे विभागीय समीक्षा
    Next Article
    अयोध्या के वशिष्ठ कुंड में 20 दिनों से पेयजल संकट:नगर निगम के दफ्तर पहुंचे पीड़ित, पार्षद जल्द समाधान की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment