Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर नेशनल हाईवे पर दो डंपरों की टक्कर:चालक-हेल्पर गंभीर घायल, दोनों चालकों के पैर टूटे

    16 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात नेशनल हाईवे-34 पर दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा नवीन गल्ला मंडी के पास हुआ, जिसमें दोनों डंपरों के चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक डंपर दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रहे एक ओवरलोड डंपर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार के चलते टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों डंपरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद दोनों डंपरों के चालक स्टेयरिंग में फंस गए, जबकि हेल्पर भी केबिन के अंदर ही फंसे रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक डंपर के 50 वर्षीय चालक मुख्तार, निवासी हमीरपुर, की पहचान हो पाई है। अन्य चालक और हेल्परों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस के सोशल मीडिया सेल के अनुसार, दोनों ट्रैकों के ड्राइवरों की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 साल पुराने गैंगेस्टर एक्ट मामले में तीन दोषी:इटावा में कोर्ट ने दो-दो साल की कैद, 5-5 हजार जुर्माना लगाया
    Next Article
    हुकुम सिंह हत्याकांड- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटें:सिर पर 5 घातक वार, हड्डियां चकनाचूर मिलीं, हरदोई पुलिस हत्यारों की पहचान में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment