Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होम्योपैथिक फार्मासिस्ट रिजल्ट में देरी पर प्रदर्शन:5 महीने बाद भी नहीं आया अंतिम परिणाम, लखनऊ पहुंचे 397 अभ्यर्थियों ने आयोग से लगाई गुहार; बोले- ‘हमारा हक दो

    4 hours ago

    1

    0

    अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती (विज्ञापन संख्या-09/24) का अंतिम परिणाम जारी न होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के पांच महीने बाद भी परिणाम घोषित न होने पर 397 अभ्यर्थियों ने आयोग से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने सोमवार सुबह ही पिकअप भवन, लखनऊ में प्रदर्शन किया है। मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद भी अटका परिणाम अभ्यर्थियों के अनुसार, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023) के तहत विज्ञापन संख्या-09/24 की मुख्य परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद आयोग ने सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया, जो 26 सितंबर 2025 तक पूर्ण हो गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, इसके बावजूद अंतिम चयन परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि परिणाम में अनावश्यक देरी से अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। मानसिक तनाव और भविष्य की योजनाएं प्रभावित अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव को संबोधित पत्र में कहा है कि पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अंतिम परिणाम घोषित न होने से वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने अन्य रोजगार के अवसर भी इस भर्ती के भरोसे छोड़ दिए थे। उनका कहना है कि नियुक्ति में हो रही देरी के कारण आर्थिक और पारिवारिक योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों का समय देने के बाद अब परिणाम का इंतजार उन्हें असमंजस की स्थिति में डाल रहा है। ‘हमारा हक दो’ के नारों के साथ प्रदर्शन का ऐलान अभ्यर्थियों ने लखनऊ में एकत्र होकर अपनी मांग रखने का निर्णय लिया है। पोस्टर और ज्ञापन में ‘हमारा हक दो’, ‘397 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट रिजल्ट जल्द जारी करो’ और ‘विज्ञापन संख्या 09/2024 का अंतिम परिणाम शीघ्र घोषित करो’ जैसे नारे लिखे गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि जल्द परिणाम घोषित नहीं किया गया तो वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने आयोग से करबद्ध निवेदन करते हुए कहा है कि चयन प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में गो तस्करों का हाफ एनकाउंटर:गोली लगने से एक घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच जारी
    Next Article
    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म:वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी’, कहा- इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment