Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में गो तस्करों का हाफ एनकाउंटर:गोली लगने से एक घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच जारी

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत में पुलिस ने गोकशी के दो तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। यह कार्रवाई रविवार और सोमवार की दरमियानी रात खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने साजिद पुत्र कय्यूम (निवासी मेरठ) और गोली लगने से घायल इंतजार पुत्र शेरदीन (निवासी पांची, थाना चांदीनगर) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण और नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पशुओं को नशे का इंजेक्शन देने के बाद गोकशी की वारदात को अंजाम देते थे। दरअसल, तीन दिन पहले खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के डूंडाहेड़ा गांव में गोकशी की घटना हुई थी। इसके बाद हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोकशों की तलाश शुरू कर दी थी। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केन्तुरा ने बताया कि गोकशी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि मामले की छानबीन जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 12.4 °C:धूप निकलने से गलन में आई कमी, अगले 2 दिनों में एक डिग्री बढ़ेगा पारा
    Next Article
    होम्योपैथिक फार्मासिस्ट रिजल्ट में देरी पर प्रदर्शन:5 महीने बाद भी नहीं आया अंतिम परिणाम, लखनऊ पहुंचे 397 अभ्यर्थियों ने आयोग से लगाई गुहार; बोले- ‘हमारा हक दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment