Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस- पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया:13 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल किया; अब्बास अफरीदी ने 8 गेंदों पर 35 रन बनाए

    9 hours ago

    1

    0

    हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया। भारत ने शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पाकिस्तान ने 13 गेंद बाकी रहते 89 रन का टारगेट हासिल किया। पाकिस्तान की जीत में अब्बास अफरीदी और ख्वाजा नफे ने अहम भूमिका निभाई। अब्बास ने 8 गेंदों पर 35 रन बनाए। उन्हें को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नफे ने 12 गेंद में 41 रन की पारी खेली। शशांक सिंह ने 11 गेंदों पर 40 रन बनाए ग्रुप-C के मुकाबले में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राहुल त्रिपाठी 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नीतीश राणा ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए। वह रिटायर्ड आउट हुए। शशांक सिंह ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों पर 40 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। शशांक-नीतीश के बीच 57 रन की साझेदारी शशांक ने नीतीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पंड्या खाता भी नहीं खोल सके। दोनों को अब्दुल समद ने लगातार गेंदों पर आउट किया। टी नटराजन ने 6 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए। भारत ने 6 ओवर में 88 रन बनाए। पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में मैच खत्म किया 89 रन के टारगेट का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की। ख्वाजा नफे और अब्बास अफरीदी ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 2.1 ओवर में 59 रन जोड़े। अब्बास 8 गेंदों पर 35 रन बनाकर शशांक सिंह की गेंद पर आउट हुए। नफे ने 12 गेंदों पर 41 रन बनाए इसके बाद नफे ने भी तेजी से रन बनाए। वह 12 गेंदों पर 41 रन बनाकर राहुल तेवतिया का शिकार बने। उनकी पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके बाद अब्दुल समद ने 3 गेंदों पर नाबाद 7 और इरफान खान ने एक गेंद पर नाबाद 6 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। क्रुणाल पंड्या ने एक ओवर में 31 रन दिए भारत की ओर से गेंदबाजी में राहुल तेवतिया और शशांक सिंह को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे। क्रुणाल पंड्या ने एक ओवर में 31 रन दिए। टी नटराजन ने एक ओवर में 28 रन खर्च किए। शशांक सिंह ने 14 रन देकर एक विकेट लिया। पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में ही 91 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का 22वां सीजन हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट का 22वां सीजन है। यह 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्गकॉन्ग के मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। तीन दिन के इस टूर्नामेंट में 12 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सहवाग-द्रविड़ के बेटों को अंडर-19 एशिया कप टीम में जगह BCCI ने ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। लक्ष्य रायचंदानी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन सिंह चौहान उपकप्तान होंगे। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार:260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी; डफी को 4 विकेट, फिलिप्स का शतक
    Next Article
    रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बने:टी. दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया, फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन से पहले कोचिंग स्टाफ बदला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment