Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बने:टी. दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया, फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन से पहले कोचिंग स्टाफ बदला

    12 hours ago

    1

    0

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनाए गए हैं। उनके अलावा, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। टीम ने मिनी ऑक्शन से पहले शुक्रवार को कोचिंग स्टाफ में बदलाव का ऐलान किया। उसने कुछ दिन पहले कीरोन पोलार्ड को हेड कोच बनाया था। मुंबई को पिछले 6 साल से ट्रॉफी का इंतजार है। टीम 2020 में पिछली बार चैंपियन बनी थी। IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। इससे पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। उथप्पा और मैक्लेनाघन की मुंबई में वापसी रोबिन उथप्पा 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, जबकि मिचेल मैक्लेनाघन ने 2015 से 2020 तक टीम का हिस्सा रहे। उथप्पा अब बैटिंग कोच के तौर पर बल्लेबाजों की तकनीक और मैच के दौरान रणनीति बनाने पर काम करेंगे। मुंबई इंडियंस के साथ 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL खिताब जीत चुके मैक्लेनाघन बॉलिंग कोच के रूप में गेंदबाजों को टी-20 क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक तैयार करेंगे। टी. दिलीप फील्डिंग और धवल कुलकर्णी गेंदबाजी पर करेंगे काम टी. दिलीप टीम के फील्डिंग कोच होंगे। धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है। वे गेंदबाजों को तैयार करने और उनकी क्षमता बेहतर बनाने पर काम करेंगे। इन नियुक्तियों के साथ मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ को नया रूप दिया है। पोलार्ड को बनाया था हेड कोच मुंबई इंडियंस ने कुछ दिन पहले ही वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड को IPL 2027 के लिए पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। फ्रेंचाइजी ने 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की थी। 39 साल के पोलार्ड पिछले 16 साल से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। वे 2009-10 में टीम में शामिल हुए थे और 2022 तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ 5 IPL खिताब जीते हैं। -------------------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मुंबई इंडियंस से अलग हुए लसिथ मलिंगा:IPL में 15 सीजन फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे; बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच की भी छुट्टी मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ 3 और बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा, बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिन्सन को हटा दिया है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस- पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया:13 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल किया; अब्बास अफरीदी ने 8 गेंदों पर 35 रन बनाए
    Next Article
    वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की दूसरी पारी लड़खड़ाई:79 रन पर 6 विकेट गंवाए; पहली पारी में 27 रन की बढ़त मिली थी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment