Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमानगंज में जहरीली कच्ची शराब का जखीरा नष्ट:ग्रामीणों ने अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोला, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगंज गांव में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से जहरीली कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री हो रही थी, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग ने सूचना के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मंगलवार शाम करीब चार बजे दर्जनों ग्रामीण एकजुट हुए और कथित शराब कारोबारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कारोबारी का पीछा किया और झाड़ियों में छिपाकर रखी कच्ची शराब बनाने के उपकरण तथा लहन को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की सूचना आबकारी विभाग को दी। मौके पर लगभग 5 कुंतल लहन नष्ट किया गया, जबकि तैयार कच्ची शराब को भी जमीन पर बहा दिया गया। गांववासियों ने चिंता व्यक्त की है कि कच्ची और मिलावटी शराब से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उनका कहना है कि पूर्व में भी जहरीली शराब के कारण कई स्थानों पर जान-माल का नुकसान हो चुका है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इस अवैध धंधे के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पटाखा फटा:पैर के नीचे दबने से हुआ हादसा, ई-रिक्शा चालक घायल
    Next Article
    गाजीपुर में प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा:कहा- योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, सभी को मिले लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment