Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमत चरित्र के साथ इंद्रेश महाराज की भागवत कथा आरभ:बोले-गुरु की भूमिका में हनुमान जी से अच्छा कोई नहीं हो सकता

    1 hour ago

    1

    0

    हनुमत चरित्र के साथ भागवत कथा का आज शुभारंभ बालू घाट में रामसेवकपुरम अयोध्या में वृंदावन से पधारे संतों के दुलारे इंद्रेश महाराज ने हनुमत जयंती के अवसर पर सत्संग समिति गोरखपुर द्वारा आयोजित श्री भागवत कथा महोत्सव का हनुमत कथा से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महराज राजा दशरथ के पावन पुत्रेष्टि यज्ञ से प्राप्त चरु का एक भाग चील पक्षी ले जाकर माता अंजनी के गोद में डाल दिया जिससे शंकर जी के कृपा स्वरूप हनुमान जी महराज का जन्म हुआ । इसी लिए राम जी भरत की तरह ही हनुमान जी को प्रेम करते है। तुम मम प्रिय भरत सम भाई । उन्होंने आगे कहा कि जहां जहां भरत जी अनुपस्थित रहे वहां हनुमान जी महराज भरत की तरह ही सेवा भाव में समर्पित रहे। अगर हनुमान जी महराज किसी भी जीव का समर्थन कर दे तो प्रभु श्री राम उसे अवश्य अपना लेते है। जैसे सुग्रीव को मिलाया । इंद्रेश महाराज ने कहा कि राघव को पाना है तो हनुमान को मनाना है। वीर वर श्री हनुमान जी कभी अपने को भगवान नहीं बताया संतों ने भी ए नहीं कहा । संतों ने कहा - जय जय हनुमान गोसाई । कृपा करहू गुरुदेव की नाई।गुरु की भूमिका में हनुमान जी से अच्छा कोई नहीं हो सकता। इसी मध्य हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज पधारे । सत्संग समिति गोरखपुर के द्वारा उनका पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।इसके बाद भागवत माहात्म्य की कथा सुनाई । इंद्रेश महराज ने सभी भक्तों को सुंदर भजनों के द्वारा आनंदित कर भक्ति का संचार कर दिया। समिति के तरफ से श्री मक्खन गोयल जी एवं शकुंतला गोयल जी आरती के साथ आज की कथा का विश्राम किया ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांकियों, डीजे और भक्ति संग निकली भव्य शोभायात्रा:काली नृत्य से हनुमान रथ तक कुरावली की गलियों में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Next Article
    लखनऊ आकाशवाणी ने पूरे किए 89 साल:CM योगी बोले- यह लोक परंपराओं का रक्षक, सुर-ताल; सम्मान से सजी शाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment