Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिन्दू महासभा ने श्रमिकों की मजदूरी 500 करने की मांग:फतेहपुर में श्रमिक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की अपील

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अखिल भारत हिंदू महासभा की मासिक बैठक में श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन 500 रुपये करने की मांग की गई। यह मांग श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से की गई। श्रमिक दिवस पर काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि आज इस मंहगाई के समय में श्रमिकों को उनके मेहनत के अनुसार पैसा नही मिल रहा।इस लिए श्रमिकों को 5 सौ रुपये प्रतिदिन दिया जाए। साथ ही श्रम विभाग में श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाए। जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की सक्रिय कार्यकर्ता सुधा सिंह को महिला शाखा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती और 28 मई को हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सावरकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों महापुरुषों की वीरगाथाओं को आम जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। इस बैठक में जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडे, संतोष नेता, अर्जुन वैद्य, मुकेश कुमार, रत्नदीप शुक्ला, दीपक यादव, राज शर्मा, श्रवण कुमार, गौरी शंकर दुबे, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता और ओम लता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सचिव कुलदीप भुललर का भाजपा पर हमला:बोले- सिख समाज 10 साल से ठगा महसूस कर रहा, सत्ता परिवर्तन कर सपा की सरकार बनाएगा
    Next Article
    जालौन में बुद्ध पूर्णिमा पर खीरदान का आयोजन:जनसैलाब उमड़ा, करुणा-समता के मार्ग पर चलने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment