Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सचिव कुलदीप भुललर का भाजपा पर हमला:बोले- सिख समाज 10 साल से ठगा महसूस कर रहा, सत्ता परिवर्तन कर सपा की सरकार बनाएगा

    3 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुललर का शाहजहांपुर पहुंचने पर सपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। भुललर ने कहा कि पिछले दस साल से सिख समाज खुद को ठगा महसूस कर रहा है और अब सत्ता परिवर्तन कर सपा की सरकार बनाएगा। सपा राष्ट्रीय सचिव ने शाहजहांपुर के मंत्री के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने सभी विस्थापित लोगों को मालिकाना हक देने की बात कही थी। भुललर ने बताया कि कुछ समाज के लोगों को ही पट्टे मिले हैं। उन्होंने आदेश की कॉपी मुहैया कराने की मांग की, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मालिकाना हक सबको दिया गया है या सिर्फ कुछ लोगों को। भुललर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके समाज के पास सत्तर साल से जमीन पर कब्जा है,लेकिन उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल रहा है।उन्होंने मांग की कि जिन लोगों के पास पचास साल से जमीन का कब्जा है,उन्हें मालिकाना हक दिया जाए। उन्होंने भाजपा पर सिख समाज का हितैषी होने का दावा करने पर भी सवाल उठाए। कुलदीप सिंह भुललर ने बताया कि छह अप्रैल को पीलीभीत से शुरू हुई सिख यात्रा कई जिलों से होकर शाहजहांपुर पहुंची है।उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोग इस सामाजिक न्याय यात्रा से जुड़ रहे हैं। भुललर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी को पहली बार इतना समर्थन मिल रहा है,क्योंकि सिख समाज पिछले दस साल से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी कोई योजना या देन नहीं है,जिससे सिख समाज यह कह सके कि सरकार ने उन्हें कुछ दिया है। उन्होंने सरकार की केवल दो उपलब्धियां बताईं: गुरु ग्रंथ महाराज जी को सिर पर उठाना और गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस मनाना। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिखों को गलत इतिहास बताकर और मुस्लिम समाज के खिलाफ भड़काकर उनके वोट हासिल करती है।भुललर ने स्पष्ट किया कि सिखों ने हमेशा जुर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी है,न कि धर्म के खिलाफ।उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और देश की आजादी में सिख समाज के बड़े योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सिख समाज जो ठान लेता है वो करके दिखाता है। आने वाले चुनाव में सिख समाज सत्ता परिवर्तन करके समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा हादसे के 20 दिन बाद भी नहीं चलीं नावें:नाविकों ने किया प्रदर्शन, रजिस्ट्रेशन शुल्क कम करने की मांग; आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    हिन्दू महासभा ने श्रमिकों की मजदूरी 500 करने की मांग:फतेहपुर में श्रमिक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment